{"_id":"6a6cfdd1a7f153ac5f05a383","slug":"kanwar-yatra-350-cctv-cameras-and-2500-personnel-to-keep-watch-basti-news-c-207-1-bst1005-163449-2026-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बस्ती कांवड़ यात्रा सुरक्षा: कांवड़ यात्रा पर 350 सीसीटीवी और 2500 जवानों की नजर- 7 अगस्त से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती कांवड़ यात्रा सुरक्षा: कांवड़ यात्रा पर 350 सीसीटीवी और 2500 जवानों की नजर- 7 अगस्त से शुरू
Sat, 01 Aug 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
भदेश्वरनाथ शिव मंदिर
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा और भदेश्वरनाथ मेले को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। घघौआ से भदेश्वरनाथ मंदिर तक पूरे कांवड़ मार्ग पर 350 अतिरिक्त नाइट विजन और ऑडियो रिकॉर्डिंग सुविधा से लैस हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 2500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
सावन शुरू होने के साथ ही सात अगस्त से कांवड़ यात्रा शुरू होगी। शिवालयों में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। यात्रा की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा, जहां एडीएम, एएसपी, सीओ सिटी और कोतवाल तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के माध्यम से पूरे मार्ग पर नजर रखी जाएगी और किसी भी गड़बड़ी की सूचना तत्काल मौके पर मौजूद अधिकारियों को दी जाएगी। पुलिस के अनुसार, जिले में पहले से 1500 से अधिक स्थायी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कांवड़ यात्रा के लिए 350 अतिरिक्त हाई-क्वालिटी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
इनकी मदद से मेला क्षेत्र, कांवड़ मार्ग, यातायात डायवर्जन और संवेदनशील स्थलों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए अयोध्या-गोरखपुर हाईवे पर कट बंद किए जा रहे हैं। जहां कट मौजूद हैं, वहां लोहे की बैरिकेडिंग लगाई जा रही है।

विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की ड्यूटी सूची तैयार कर ली गई है और बाहरी जनपदों से आए जवान भी तैनात किए जाएंगे। यदि कोई पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी स्थल से हटता है तो कंट्रोल रूम से तत्काल सूचना देकर उसे वापस भेजा जाएगा।
सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर हर 500 मीटर पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। सभी शिविर भी सीसीटीवी निगरानी में रहेंगे। कुल 82 संवेदनशील स्थल चिह्नित किए गए हैं, जहां विशेष पुलिस टीम तैनात रहेगी।