{"_id":"6a6d005a08179be6ac0fbd63","slug":"markets-come-alive-with-the-arrival-of-sawan-demand-for-kanwar-supplies-rises-basti-news-c-207-1-bst1005-163411-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सावन के साथ गुलजार हुए बाजार कांवड़ सामग्री की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सावन के साथ गुलजार हुए बाजार कांवड़ सामग्री की बढ़ी मांग
विज्ञापन
सावन में बाजार मे बिक रहा अगरबत्ती और अन्य धार्मिक सामान- संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सावन मास की शुरुआत के साथ जिले के बाजारों में धार्मिक आस्था की रौनक लौट आई है। कांवड़ यात्रा और शिवालयों में जलाभिषेक की तैयारियों के बीच पूजन सामग्री, सुगंधित अगरबत्ती, धूपबत्ती, चंदन, गुलाब जल और भगवा वस्त्रों की खरीदारी तेज हो गई है। कारोबारियों को उम्मीद है कि सावन के चारों सोमवार और कांवड़ यात्रा के दौरान बिक्री में और तेजी आएगी।
गांधीनगर, पांडेय बाजार और हर्रैया क्षेत्र के बाजारों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी है। कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालु भगवा वस्त्रों के साथ पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानों पर धूपबत्ती, अगरबत्ती, बेलपत्र, चंदन और अन्य पूजन सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
पक्के पर पूजन सामग्री के दुकानदार राजेश कसौधन ने बताया कि सावन में खस, गुलाब, केवड़ा और चंदन की सुगंध वाली अगरबत्तियों की सबसे अधिक मांग रहती है। धूपबत्ती 50 से 200 रुपये तक उपलब्ध है। अभी से ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंचने लगे हैं और इस बार कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
आचार्य पंडित मनोज मिश्र ने बताया कि भगवान शिव के जलाभिषेक और रुद्राभिषेक में चंदन, गुलाब जल और सुगंधित सामग्री का विशेष महत्व होता है। इसी कारण सावन में इन वस्तुओं की मांग कई गुना बढ़ जाती है।