{"_id":"6a6d0132f7ad335dd3026c6e","slug":"motorcyclist-killed-in-collision-with-pickup-truck-driver-fled-basti-news-c-207-1-bst1006-163433-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक भागा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के राम-जानकी मार्ग पर चिलमा बाजार और ललहवा के बीच शुक्रवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
केवाड़ी मुस्तहकम गांव निवासी आदित्य कुमार (48) पुत्र लल्लन प्रसाद शुक्रवार की दोपहर बाइक से चिलमा बाजार जा रहे थे। चिलमा बाजार और ललहवा के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आदित्य सड़क पर गिर पड़े और पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 और दुबौलिया पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से घायल को सीएचसी कलवारी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। इनमें एक बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुबौलिया एसओ जीवन त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।