फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Munshi Premchand remembered on his birth anniversary; discussion held on his literary contribution.

Basti News: जयंती पर याद किए गए मुंशी प्रेमचंद साहित्यिक योगदान पर हुई चर्चा

Sat, 01 Aug 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Munshi Premchand remembered on his birth anniversary; discussion held on his literary contribution.
बस्ती। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से शुक्रवार को उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर कलक्ट्रेट परिसर के निकट गोष्ठी आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जब तक समाज में गरीबी, असमानता और अशिक्षा रहेगी, प्रेमचंद का साहित्य प्रासंगिक बना रहेगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिकित्सक डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद हिंदी और उर्दू साहित्य के अप्रतिम रचनाकार थे। उनकी प्रमुख कृतियों में गोदान, कफन, ईदगाह, पूस की रात, ठाकुर का कुआं, बूढ़ी काकी, नमक का दरोगा, कर्मभूमि और गबन शामिल हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रेमचंद ने 12 से अधिक उपन्यास, 250 से अधिक कहानियां और अनेक निबंध लिखे तथा विदेशी साहित्य का हिंदी में अनुवाद भी किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बटुकनाथ शुक्ला, डॉ. रामकृष्ण लाल जगमग, डाॅ. राजेन्द्र सिंह राही, दीपक सिंह प्रेमी, रहमान अली रहमान, अजमत अली सिद्दीकी, संजीव पांडेय, सामईन फारूकी, संजीव पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed