{"_id":"6a6d0024d6ac3f28220665c0","slug":"new-dates-announced-for-civil-services-sports-selection-trials-to-begin-on-the-13th-basti-news-c-207-1-bst1005-163432-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सिविल सर्विसेज खेलों के चयन ट्रायल की नई तारीख जारी, 13 से होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सिविल सर्विसेज खेलों के चयन ट्रायल की नई तारीख जारी, 13 से होगी शुरुआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। वर्ष 2026-27 की अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं के लिए जिला, मंडलीय एवं प्रदेश स्तरीय चयन प्रक्रिया का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिला स्तरीय चयन ट्रायल अब 13 अगस्त को तथा मंडलीय चयन ट्रायल 18 व 19 अगस्त को शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा। पूर्व में जिला ट्रायल छह अगस्त तथा मंडलीय ट्रायल 12 व 13 अगस्त को प्रस्तावित था।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि चयन ट्रायल के आधार पर प्रदेशीय टीम का गठन किया जाएगा। प्रतिभागियों को अपने विभाग से जारी कार्यमुक्ति (रिलीविंग) प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। जिला एवं मंडल स्तर पर टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एवं बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो और योगासन समेत 19 खेलों में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। मंडलीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी विभिन्न जनपदों में आयोजित प्रदेश स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
चयन प्रक्रिया में पहले फिजिकल टेस्ट होगा। इसमें न्यूनतम 14 अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागी ही स्किल टेस्ट के लिए पात्र होंगे। जिला स्तर पर फिजिकल और स्किल टेस्ट में सफल प्रतिभागी ही मंडलीय ट्रायल में शामिल हो सकेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल में केवल राज्य सरकार के विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी ही भाग ले सकेंगे। स्वायत्तशासी संस्थाओं, परिषदों, बोर्डों, नगर निगमों, पंचायतों, पुलिस विभाग के कर्मचारियों तथा अध्यापकों एवं सहायक अध्यापकों को इसमें शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।