{"_id":"6980fc0878e1f3a3dc05bfef","slug":"notice-to-cmo-on-negligence-in-ayushman-yojana-basti-news-c-207-1-bst1005-152461-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आयुष्मान योजना में लापरवाही पर सीएमओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आयुष्मान योजना में लापरवाही पर सीएमओ को नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में गंभीर लापरवाही पर शासन ने सीएमओ डॉ. राजीव निगम को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
शासन ने आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए हर जिले में एक हजार नए ऑपरेटर बीआईएस आईडी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मगर, जिले में नए ऑपरेटर की बीआईएस आईडी बनाने की संख्या शून्य है।
ऐसे में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने नाराजगी जताते हुए सीएमओ को नोटिस भेज दिया है। नोटिस में कहा गया है 15 जनवरी से 15 अप्रैल 2026 तक विशेष अभियान के तहत पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। इसके लिए पूर्व में भी मुख्य कार्यपालक अधिकारी, स्टेट हेल्थ एजेंसी आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की ओर से 23 जनवरी को पत्र जारी किया गया था। इसके बावजूद पात्र लाभार्थियों तथा 70 वर्ष व उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बनने वाली आईडी में ढिलाई बरती गई।
उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने पर सीएमओ को नोटिस जारी किया गया है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम का कहना है कि शासन से नोटिस मिला है। जवाब भेज दिया जाएगा।
Trending Videos