फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Passengers missing trains due to route diversions.

Basti News: मार्ग परिवर्तित होने से छूट रहीं यात्रियों की ट्रेनें

Fri, 10 Jul 2026 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Passengers missing trains due to route diversions.
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों की भीड़। संवाद
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा रेलवे स्टेशन के पास चल रहे मेगा ब्लॉक के चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेलवे प्रशासन की ओर से गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों को छपरा, भटनी और बाराबंकी जंक्शन से रूट परिवर्तित करके चलाया जा रहा है। जिससे बस्ती समेत अन्य कस्बों और शहरों के यात्रियों की ट्रेन छूट जा रही हैं। वहीं ट्रेनों की लेटलतीफी भी यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर गोंडा से कचहरी रेलवे स्टेशन तक चल रहे तीसरी रेलवे लाइन के प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते गोरखपुर लखनऊ इंटरसिटी सहित पैसेंजर ट्रेनें सप्ताह भर से अधिक समय से निरस्त चल रही हैं। कई एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन भी कर दिया गया है। बस्ती के रास्ते आने-जाने वाली चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस और शहीद एक्सप्रेस ट्रेन को बाराबंकी जंक्शन से मार्ग परिवर्तित कर अयोध्या, जौनपुर, वाराणसी, छपरा के रास्ते चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जबकि आम्रपाली एक्सप्रेस, बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल और दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का रूट छपरा जंक्शन से परिवर्तित कर दिया गया है। छपरा-मथुरा एक्सप्रेस को भटनी जंक्शन से परिवर्तित करके चलाया जा रहा है। इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित होने से बस्ती रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेन नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed