{"_id":"6a514eb9f15fe0932b088f51","slug":"new-academic-session-begins-at-the-college-basti-news-c-207-1-bst1001-162099-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से संबद्ध पं. महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर में ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संतोष कुमार सिंह ने कॉलेज में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान नए सत्र के सफल संचालन के साथ विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
प्राचार्य ने कहा कि नए सत्र की शुरूआत कर दी गई है। अब प्रतिदिन नियमित रूप से सभी कक्षाएं पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ बैठक भी की। नए प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराए जाने का निर्णय लिया गया। प्राचार्य ने कहा कि आसपास के इंटरमीडिएट कॉलेज से संपर्क स्थापित कर अभिभावकों और बच्चों को प्रवेश के लिए प्रेरित किया जाए। प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षा और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और नवाचार को बढ़ावा देकर महाविद्यालयों को उत्कृष्टता के नए स्तर तक पहुंचाया जा सकता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इन विषयों में मिलेगा प्रवेश
प्राचार्य ने बताया कि स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश शुरू हो गया है। पहले आओ- पहले पाओ की तर्ज पर प्रवेश दिया जा रहा है। महाविद्यालय में बीए में हिंदी, समाजशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, संस्कृत, रक्षा अध्ययन, गृह विज्ञान, प्राचीन इतिहास, अर्थशास्त्र, इतिहास और राजनीति शास्त्र जबकि एमए में समाजशास्त्र, इतिहास और गृह विज्ञान विषय में विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। इन सभी विषयों की पढ़ाई शुरू करा दी गई है। विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति व टेबलेट सहित अनेक सुविधाएं मुहैया कराई गई है।