{"_id":"6a514f56cfdd9f177203af46","slug":"breakdown-in-33-kv-main-line-due-to-rain-power-restored-after-two-hours-basti-news-c-207-1-bst1005-162105-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बारिश से 33 केवी मुख्य लाइन में ब्रेकडाउन, दो घंटे बाद आई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बारिश से 33 केवी मुख्य लाइन में ब्रेकडाउन, दो घंटे बाद आई बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिले में भारी बारिश के कारण विद्युत उपकेंद्र अमहट की 33 केवी लाइन बृहस्पतिवार को ब्रेकडाउन में चली गई। जिससे 20 हजार से अधिक घर दो घंटे तक अंधेरे में डूबे रहे। इससे गांधीनगर, एसबीआई, आवास विकास, सिविल लाइंस क्षेत्र की बिजली गुल रही।
बता दें कि बृहस्पतिवार रात रात करीब नौ बजे के झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश तेज होने के साथ ही विद्युत उपकेंद्र अमहट के 220 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र गिदही से आने वाली 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। इससे पोषित गांधीनगर, एसबीआई, आवास विकास, कचहरी समेत छह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर के मुख्य बाजार से लेकर गलियों व मोहल्लों में लगभग 20 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के घर अंधेरे में डूब गए।
बारिश बंद होने के बाद बिजली कर्मियों ने 33 केवी लाइन की पेट्रोलिंग शुरू की। लगभग दो घंटे बाद रात 11 बजे के बाद फॉल्ट ठीक होने पर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं, शुक्रवार सुबह में भी बिजली की आवाजाही लगी रही। एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम शुभम पांडेय ने बताया कि ट्रांसमिशन से 33 केवी लाइन में फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित रही। वहीं, ग्रामीण इलाकों के कई फीडर ब्रेकडाउन में रहे। इससे उपभोक्ताओं परेशानी हुई।