सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Patients with viral infections, coughs and skin problems queued up at the health fair.

Basti News: आरोग्य मेले में वायरल संक्रमण, खांसी और त्वचा संबंधी मरीजों की रही कतार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Patients with viral infections, coughs and skin problems queued up at the health fair.
पीएचसी नरहरिया में मरीज की जांच करते डॉ. आरपी सिंह स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 39 पीएचसी/सीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। मेला में मौसम संबंधित बीमारियों के रोगी अधिक आए। जांच कर मरीजों को दवा दी गई। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, कुल 1425 मरीजों की सेहत जांची गई। वहीं, अधिकांश पीएचसी पर एलोपैथ डॉक्टरों की कमी दिखी। यहां आयुष डॉक्टर और फार्मासिस्ट ने उपचार कर दवा देते दिखे।
Trending Videos

नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती कुमारी ने 78 मरीजों की जांच की। स्टाफ नर्स पूनम ने सहयोग किया। सर्वाधिक मरीज गर्भवती व बच्चे रहे। पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने 58 मरीजों की सेहत जांची। बताया कि सर्दी-जुकाम, बुखार, त्वचा रोगी अधिक आए। अरुण कुमार, कीर्ति सिंह ने सहयोग किया। कलवारी संवाद के अनुसार, सीएचसी बहादुरपुर में 20 मरीजों का इलाज किया गया। वहीं, दोपहर बाद डॉक्टर की कुर्सी खाली हो गई थी। ऐसे में जो मरीज आए वह लौट गए। कर्मचारियों ने बताया कि डाॅक्टर लंच करने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ नर्स कल्पना मिश्रा, फार्मासिस्ट जितेंद्र नारायण, लैब टेक्नीशियन राजेश कुमार, वार्ड ब्वॉय तेज प्रताप, रमजान अली ने सहयोग किया। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, सीएचसी में 15 मरीज ही आए। डॉ. अंकुर शुक्ल ने बताया कि बदलते मौसम मौसम के कारण सांस, त्वचा, एलर्जी के मरीज अधिक रहे। फार्मासिस्ट गुलाब, एएनएम बबिता अग्रहरि, ओपी यादव, देवेंद्र कुमार, विनोद चौधरी, राजेश यादव मौजूद रहे।
पीएचसी ओड़वारा में डॉ. अभिषेक ने 18 मरीजों को परामर्श दिया। बताया कि अधिकांश मरीज वायरल संक्रमण के रहे। फार्मासिस्ट जगदंबा चौधरी, ज्योत्सना सिंह ने सहयोग किया। बनकटी संवाद के अनुसार, पीएससी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में सन्नाटा छाया रहा। दो बजे 24 मरीज आए। डॉ. अभिषेक यादव ने बताया बुखार, सर्दी-जुकाम व पेट में दर्द के मरीज रहे। मरीज अनवर शाह व विजय यादव ने बताया कि मेले में अव्यवस्था है। एक्स-रे रूम बंद मिला।
---
भानपुर में 149 मरीजों की जांची गई सेहत


भानपुर। पीएचसी सगरा में 61 मरीजों को डाॅ. वृजनंदन मोदनवाल ने परामर्श देकर दवाएं दी। फार्मासिस्ट देवेंद्र पटेल मौजूद रहे। पीएचसी करमहिया में डॉ. अमिश कुमार ने 54 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट राम प्रकाश मौर्य ने दवाएं दी। पीएचसी परसाकुतुब में डाॅ. अजय सिंह ने 34 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट संजय कुमार ने दवाएं दी। वाल्टरगंज संवाद के अनुसार, कस्बे में गुरु वशिष्ठ सेवा भारती के तहत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, इसमें डाॅ. आलोक मणि त्रिपाठी ने 35 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। दीपक, बिंदु, रुद्रनाशी वर्मा, डॉ. प्रमोद उपाध्याय, राकेश चौधरी, धर्मेंद्र ने सहयोग किया। संवाद
--------------------
30 मरीजों को मिला परामर्श

वाल्टरगंज। पीएचसी वाल्टरगंज में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवि प्रकाश वर्मा ने जन आरोग्य मेला में पहुंचे 30 मरीजों को परामर्श दिया। फार्मासिस्ट उमेश चंद्र सिंह ने दवा वितरित किए। एलटी कनिष्को चित्रगुप्त ने ब्लड जांच करते हुए रिपोर्ट दी। राजेंद्र प्रसाद, माधुरी चौधरी, शहजादा परवेज, जमील अहमद ने सहयोग किया। संवाद
-------------
छावनी में 35 मरीजों का हुआ उपचार

छावनी। पीएचसी छावनी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आयुष चिकित्सक डॉ. साजिया खातून ने दोपहर दो बजे तक 35 मरीजों की जांच की। वायरल संक्रमण से बचाव के लिए मरीजों को जरूरी टिप्स दिए। मेला में बदलते मौसम के कारण खांसी, सर्दी और बुखार से पीड़ित अधिकांश मरीज पहुंचे थे। इस दौरान एलटी विवेक वर्मा, फार्मासिस्ट शैलेंद्र शांडिल्य, एएनएम संजू सिंह और वार्ड ब्वाय बहादुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed