{"_id":"6a1c9a1e32b348de48051c4a","slug":"police-activated-after-suicide-attempt-three-accused-on-interest-paying-money-on-radar-basti-news-c-207-1-bst1001-159694-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आत्महत्या की कोशिश के बाद सक्रिय हुई पुलिस, ब्याज पर रकम देने वाले तीन आरोपी रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आत्महत्या की कोशिश के बाद सक्रिय हुई पुलिस, ब्याज पर रकम देने वाले तीन आरोपी रडार पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के पाहीमाफी गांव के रहने वाले पीड़ित राम सुरेश की एक दिन पहले एसपी कार्यालय में आत्महत्या की कोशिश के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। उसे ब्याज पर रकम देने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ दुबौलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस तीनों की तलाश में शिद्दत से जुट गई है। वहीं पीड़ित को पुलिस ने सुरक्षा का भरोसा दिलाकर घर भेज दिया है।
पीड़ित राम सुरेश सूदखोरों से तंग आकर शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अस्पताल भर्ती कराया। एसपी ने मामले में गंभीरता जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़ित के इलाज के बाद पुलिस ने उससे लिखित तहरीर ली। राम सुरेश ने बताया चार साल साल पहले बेटे के पैर में इंफेक्शन का इलाज कराने के लिए गांव के बगल विशेषरगंज के प्रशांत सिंह, माझिल पांडेय निवासी बबरौली और अमित यादव निवासी नलिहापारा थाना छावनी से 10-10 हजार रुपये ब्याज पर कर्ज लिया था। उसने ब्याज सहित 10 हजार रुपये सभी को वापस कर दिए। इसके बाद भी तीनों आरोपी उससे बार-बार ब्याज रकम और लेने के लिए मारने पीटने की धमकी देते रहे। इससे तंग आकर उसने एसपी कार्यालय में पहुंचकर आत्महत्या की कोशिश की। दुबौलिया पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की ली है। पुलिस का कहना हैं कि तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पीड़ित को सुरक्षा का भरोसा देकर घर भेज दिया गया है।
एसपी के निर्देश पर ब्याज के लिए प्रताड़ित करने वालों की तलाश तेज कर दी गई है। इसके लिए पुलिस टीम लगाई गई है। दुबौलिया थाने में पीड़ित के तहरीर के आधार पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। बहुत जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
श्यामकांत, एएसपी।
Trending Videos