{"_id":"6a6cfe06491186c71b06a92c","slug":"railway-on-alert-guidelines-issued-for-the-safety-of-kanwariyas-basti-news-c-207-1-bst1013-163457-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रेलवे अलर्ट, कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जारी की गाइडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रेलवे अलर्ट, कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जारी की गाइडलाइन
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सावन माह में कांवड़ियों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में भीड़ प्रबंधन, निगरानी और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही यात्रियों से रेल नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की गई है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार सावन के दौरान बस्ती और अयोध्या धाम की ओर जाने वाली ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि होगी। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ यात्रियों के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है। दिशानिर्देशों के अनुसार यात्रा के दौरान मोबाइल पर तेज आवाज में बात करना, बिना इयरफोन के गाने, वीडियो या रील चलाकर अन्य यात्रियों को परेशान करना प्रतिबंधित रहेगा। यात्रियों से इयरफोन का उपयोग करने और आवाज कम रखने की अपील की गई है।
रेलवे ने यात्रियों को ट्रेन के पायदान, गेट या सीढ़ियों पर यात्रा न करने की भी सलाह दी है। अधिकारियों का कहना है कि भीड़ के दौरान इस तरह की लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसके अलावा स्टेशन परिसर, ट्रेनों और रेल पटरियों पर कचरा फेंकने तथा पान-गुटखा खाकर गंदगी फैलाने पर रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई और जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन के मुताबिक स्टेशनों पर उद्घोषणाओं, बैनरों और टिकट जांच के दौरान यात्रियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है, ताकि सावन के दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिल सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कई एक्सप्रेस ट्रेनें देरी से पहुंचीं
शुक्रवार को बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से संचालित हुईं, जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। रेलवे के अनुसार छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस 1 घंटा 15 मिनट, साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस 1 घंटा 54 मिनट, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 2 घंटे 30 मिनट, सत्याग्रह एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट, यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस और दुर्ग एक्सप्रेस एक-एक घंटे, अयोध्या धाम-भटनी मेमू पैसेंजर 3 घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 3 घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल 2 घंटे 40 मिनट तथा ग्वालियर-बरौनी मेल करीब एक घंटे की देरी से चली।
कोट
सावन माह में कांवड़ियों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों से अपील है कि वे रेल नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।
- महेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल