{"_id":"6a6d00d01a20275a730fc9d4","slug":"risk-of-accidents-due-to-hanging-wires-and-poles-basti-news-c-207-1-bst1006-163453-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लटकेे तार और खंभों से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लटकेे तार और खंभों से हादसे का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर बाजार। क्षेत्र की ग्राम पंचायत पोखरा में जर्जर विद्युत व्यवस्था ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। गांव में वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। हालात यह हैं कि पंखा, फ्रिज, पानी की मोटर समेत अधिकांश विद्युत उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे हैं।
वहीं, एलटी लाइन की केबल कई स्थानों पर खंभों से लटक रही है और कई बिजली के खंभे भी झुक गए हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। गांव के मुख्य बाजार और स्कूल के आसपास से गुजरने वाली एलटी लाइन की केबल काफी नीचे लटक गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तार और झुके खंभे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पहले मुख्य बाजार में लटकी केबल में आग लग गई थी। दीनदयाल यादव ने बताया कि महीने में दो-तीन बार केबल टूट जाती है, जिससे पूरी रात गांव की बिजली गुल रहती है।
विज्ञापन
सनी प्रजापति ने बताया कि विद्युत निगम के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन पोर्टल पर शिकायत का निस्तारण दिखा दिया जाता है, जबकि मौके पर कोई सुधार हुआ। उपभोक्ता प्रेमा देवी ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या के कारण घरेलू उपकरण ठीक से नहीं चल पाते। कांवड़ यात्री मनोज प्रजापति ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन लेकर बाजार से गुजरते समय लटकते तार वाहन से टकराने लगते हैं।
अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही एस्टीमेट तैयार कर विद्युत निगम को भेजा जाएगा, स्वीकृति के बाद स्थायी समाधान करा दिया जाएगा।