फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Six players selected for the divisional-level karate competition.

Basti News: मंडल स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए छह खिलाड़ियों का चयन

Sat, 01 Aug 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Six players selected for the divisional-level karate competition.
मंडल स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया-स्रोत विद्यालय
बस्ती। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को महेश प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज, रुधौली में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप सिंह और मंडलीय क्रीड़ा सचिव अमित कुमार यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राम सुबास वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु और भार वर्गों में 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मुकाबले में अंडर-14 बालिका वर्ग में अंकिता यादव ने प्रिया प्रजापति को हराया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में जन्नतुल निशा ने अनन्या भट्ट को पराजित किया। प्रतियोगिता के आधार पर बालिका वर्ग से अर्चना यादव, अंकिता यादव और नेहा तथा बालक वर्ग से दिव्यांश भट्ट, आकाश यादव और अनुज यादव का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता एक अगस्त को सिद्धार्थनगर में आयोजित होगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का संचालन जनता इंटर कॉलेज, पोखरा बाजार के शारीरिक शिक्षक प्रभाकर ओझा, रमेश चंद्र गुप्ता, विवेक कुमार श्रीवास्तव और युद्धवीर सिंह की देखरेख में हुआ। रेफरी की जिम्मेदारी सुहेल अहमद और राकेश कुमार ने निभाई। अंत में प्रबंधक प्रदीप सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भोला मिश्रा, शिवशंकर यादव, रिपूसूदन पांडेय, परमानंद द्विवेदी, प्रमोद सिंह, शिशिर भट्ट, मोहम्मद कैफ, रामशंकर, माधव बाबू उपाध्याय, प्रमोद कुमार सिंह, रूपा और पुष्पा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed