सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Skin patients are increasing...troubled by ringworm and itching

Basti News: त्वचा के बढ़ रहे रोगी...दाद और खुजली से परेशानी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Skin patients are increasing...troubled by ringworm and itching
जिला अस्पताल में मरीज की जांच करते चिकित्सक संवाद
विज्ञापन
बस्ती। सर्दी के बाद अचानक मौसम में गरमाहट से त्वचा में सूखापन (ड्राइनेस) होने से खुजली और लाल चकत्ते होने की समस्या लोगों को परेशान कर रही है। त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में इस समस्या के मरीजों की संख्या में दोगुना इजाफा हो गया है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इससे पीड़ित हैं। खतरनाक दाद व खुजली की वजह से रात में मरीज सो तक नहीं पा रहे हैं।
Trending Videos

जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राम अनुग्रह ने बताया कि इस सूखापन का असर सबसे ज्यादा हमारी त्वचा पर पड़ता है। जिस कारण त्वचा सूखी, रूखी और तनी हुई महसूस होती है। बाद में उस पर खुजली होने लगती है। सर्दी के सीजन को छोड़ दें तो अन्य दिनों में यह बीमारी बुजुर्गों को होती है, क्योंकि 60 साल से अधिक आयु के लोगों की त्वचा में सूखापन आने लगता है। जिला अस्पताल में रोजाना 150 से 170 मरीज आ रहे हैं। पहले यह संख्या 90 से 100 थी। डॉक्टर ने बताया कि मरीजों में एयरबोर्न कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस की समस्या आ रही है। स्केबीज रोग से भी मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सीएचसी में त्वचा रोगियों की रोजाना की संख्या 50 से 60 से अधिक है, जो पहले 30 से 40 के आसपास थी। बताया कि निजी अस्पतालों में भी त्वचा संबंधी रोगी बढ़े हैं। अस्पतालों में भीड़ लगी है। वहीं, जिला अस्पताल में दिन में 12 बजे तक ही ओपीडी चली, इससे काफी भीड़ दिखी। कुल 612 मरीजों को परामर्श मिला। वहीं, महिला अस्पताल में भी मरीजों की भीड़ लगी रही।
---



ज्यादातर इन हिस्साें में होती खुजली

- घुटने की नीचे

- पेट या फिर पीठ पर

- कोहनी के नीचे हथेली की तरफ

---



इन बातों का रखें ध्यान-

- त्वचा पर गरी का तेल या फिर मॉइस्चराइजर क्रीम लगाएं।

- अधिक गर्म पानी से न नहाएं।

- नहाने के बाद शरीर को तौलिया से हल्के से पोछें।

- कॉटन के कपड़े के ऊपर ही गर्म कपड़े पहनें।

- ठंड के दिनों में मॉइस्चराइजर साबुन का इस्तेमाल करें।

---



वर्जन:
जिला अस्पताल में ओपीडी की सेवा 12 बजे तक चली, यहां आए मरीजों की जांच हुई, दवा दी गई।



- डॉ. खालिद रिजवान अहमद, एसआईसी, जिला अस्पताल, बस्ती।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed