{"_id":"69a703c8d46b8a9bcd0be029","slug":"the-cause-of-death-is-not-clear-in-the-post-mortem-report-viscera-is-safe-basti-news-c-207-1-bst1006-154317-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। महुआ डाबर गांव में रविवार को केक खाने से युवक अमन सिंह की मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, मगर रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण स्पष्ट न होने से जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। विसरा जांच के लिए गोरखपुर या बनारस भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण का पता चल पाएगा। उधर, पुलिस पिता की तहरीर पर केक विक्रेता दुकानदार पर प्राथमिक दर्ज कर जांच करने में जुटी है।
गौर थाना क्षेत्र के महुआ डाबर गांव के अमन सिंह (18) रविवार की सुबह गांव के एक दुकानदार से बंद पैकेट का केक खरीद कर खा लिया था, उसी में से थोड़ा सा केक मासूम ओंकार (3) पुत्र दुर्गेश कुमार को दे दिया था। इससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी। अस्पताल ले जाते समय युवक अमन सिंह की रास्ते में मौत हो गई थी। जबकि मासूम की हालत गंभीर होने पर उसे कैली अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह स्वस्थ होकर सोमवार को घर आ गया।
घटना को लेकर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से गांव और केक विक्रेता दुकानदार के यहां पहुंच कर मामले की जांच की। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस की निगाहें अब विसरा पर टिकी है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के लिए विसरा को सुरक्षित कर लिया गया है, जिसे लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी चितरंजन सिंह ने बताया कि बभनान बाजार में स्थित श्याम इंटरप्राइजेज गोदाम का निरीक्षण किया गया और दुकान मालिक को निर्देश दिया गया है, कि जब तक जांच पूरी न हो जाए। तब तक राजा ब्रांड नामक केक की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है, अधिकारियों ने बताया कि इस ब्रांड के केक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
Trending Videos