सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teachers sent a letter to end the requirement of TET.

Basti News: टेट की अनिवार्यता खत्म करने के लिए शिक्षकों ने भेजा पाती

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Teachers sent a letter to end the requirement of TET.
विज्ञापन
बस्ती। टेट की अनिवार्यता समाप्त किए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के आह्वान पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री (उ.प्र.), नेता प्रतिपक्ष भारत और यूपी को शिक्षकों की पाती भेजने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। शिक्षकों ने हस्ताक्षर युक्त पत्र भेजकर टेट की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की।
Trending Videos

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के संयोजक उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि परशुरामपुर ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों पर जाकर कार्यवाहक अध्यक्ष नरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में टीईटी के विरोध में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा मांग पत्र पर शिक्षकों से हस्ताक्षर करवाया गया। सभी विकास खंडों में चरणबद्ध ढंग से शिक्षकों की पाती भेजने का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर ब्लाॅक में संगठन के मंत्री विनोद यादव, कप्तानगंज ब्लॉक अध्यक्ष स्कंद मिश्र, रुधौली अध्यक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में शिक्षकों से हस्ताक्षर कराकर पाती भेजी गई। बताया कि आगामी 13 अप्रैल को जनपद स्तर पर मशाल जुलूस और 3 मई को लखनऊ में आयोजित महारैली में हिस्सा लेने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया जा रहा है।
इस आंदोलन में सतीश शंकर शुक्ला, राजीव पांडेय, प्रकाश चंद्र शुक्ल, विजय वर्मा, सुनील कुमार, राधेश्याम वर्मा आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed