सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Crowds gathered at a gas cylinder agency in Basti, two groups clashed over a road dispute - several injured.

रास्ते के विवाद में हिंसक झड़प: गैस एजेंसी पर भीड़ के चलते रास्ता हुआ अवरुद्ध, दो पक्ष आपस में भिड़े- कई गम्भीर

अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती Published by: Rohit Singh Updated Wed, 18 Mar 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

उसी के पीछे सन गैस एजेंसी है। रसोई गैस की किल्लत के चलते प्रतिदिन सैकड़ो उपभोक्ताओं की भीड़ के चलते काम्प्लेक्स का रास्ता अवरूद्ध हो जाता हैं, जिससे आये दिन विवाद होता हैं। बुधवार की सुबह 10 बजे रास्ते को लेकर गिरिजा शंकर अग्रहरि और पड़ोसी संदीप साहू के बीच कहासुनी हो रही थी। कुछ ही देर में मामला गरमा गया। इस पर दोनो पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला बोल दिए, जिससे अफरा तफरी मच गई।

Crowds gathered at a gas cylinder agency in Basti, two groups clashed over a road dispute - several injured.
अस्पताल में भर्ती घायल से घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कस्बा महराजगंज में गैस एजेंसी पर बुधवार की सुबह रास्ते के विवाद में दो पक्ष आपस मे भिड़ गये। दोनो पक्ष के कई गंभीर रूप से घायल हो सूचना पर पहुँची पुलिस घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
Trending Videos

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कस्बा महराजगंज में फोरलेन से सटा गिरजाशंकर अग्रहरि की काम्प्लेक्स है।

उसी के पीछे सन गैस एजेंसी है। रसोई गैस की किल्लत के चलते प्रतिदिन सैकड़ो उपभोक्ताओं की भीड़ के चलते काम्प्लेक्स का रास्ता अवरूद्ध हो जाता हैं, जिससे आये दिन विवाद होता हैं। बुधवार की सुबह 10 बजे रास्ते को लेकर गिरिजा शंकर अग्रहरि और पड़ोसी संदीप साहू के बीच कहासुनी हो रही थी। कुछ ही देर में मामला गरमा गया। इस पर दोनो पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला बोल दिए, जिससे अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर महाराजगंज के चौकी प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी मय फोर्स के पहुंच गए। कड़े महेनत के बाद हालात पर काबू पाया गया। घटना में गिरिजा शंकर अग्रहरि, उनका बेटा धमेंद्र अग्रहरि और दूसरे पक्ष के संदीप साहू सहित कई लोग चोटिल हुए हैं। पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल धर्मेंद्र अग्रहरि को इलाज के लिये सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया है। कप्तानगंज के प्रभारी एसओ वीके सरोज ने बताया कि मामले में कार्रवाई किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed