सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The boundary wall of the cemetery adjacent to the Idgah was demolished.

Basti News: ईदगाह से सटे कब्रिस्तान की चहारदीवारी तोड़ी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The boundary wall of the cemetery adjacent to the Idgah was demolished.
दुबौलिया में ईदगाह की टूटी चहारदीवारी। संवाद
विज्ञापन
दुबौलिया। दुबौलिया और खुशहाल गंज के संयुक्त ईदगाह से सटे कब्रिस्तान की चहारदीवारी को सोमवार की रात अज्ञात लोगों ने तोड़ दी। प्रशासन ने ग्रामीणों के सहयोग से टूटे हिस्सा को पुनः बनवा दिया। खुशहाल गंज गांव में कब्रिस्तान कस्बे से सटा हुआ है। यहां ईदगाह भी है। ईदगाह की दीवार से सटा कब्रिस्तान की भी चहारदीवारी है। सोमवार की रात करीब आठ मीटर हिस्से को तोड़ कर गिरा दिया गया। रात में ग्रामीणों को जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए थानाध्यक्ष दुबौलिया को सूचित किया। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed