सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There is no place for ego in the path of devotion.

Basti News: भक्ति के मार्ग में अहंकार कोई स्थान नहीं

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
There is no place for ego in the path of devotion.
विज्ञापन
दुबौलिया। कस्बे के श्रीराम विवाह मैदान में चल रहे संगीतमयी श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास स्वामी स्वरूपानंद ने सती प्रसंग, दक्ष यज्ञ आदि प्रसंग को विस्तार से सुनाया। उन्होंने कहा कि भक्ति के मार्ग में अहंकार का कोई स्थान नहीं है। भक्त का जिस रूप में समर्पण होगा उसे परमात्मा की छवि उसी अनुरूप दिखायी पड़ेगी।
Trending Videos

कहा कि जीवन के जो चारों घाट और दिशाएं हैं उसमें श्रीराम कथा की मानस गंगा प्रवाहित है। कहा कि शिव की उपेक्षा का फल दक्ष को मिला। कथा श्रवण के लाभ, जीव के शिव तत्व में विलय होने और श्रीराम जन्म की पृष्ठिभूमि बनाते हुए कथा व्यास ने कहा कि भक्ति की पूर्णता भाव में है। कहा कि कथा की सार्थकता जीव की व्यथा दूर होने में है। मानस में संसार का ऐसा कोई प्रश्न नहीं, जिसका समुचित उत्तर निहित न मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम कथा से जीवन सुधरता है और कुविचार के स्थान पर सुविचार का जन्म होता है। समय, संपत्ति और शक्ति का जो सदुपयोग करें वह देवता और दुरुपयोग करने वाला दैत्य है। आयोजक बाबूराम सिंह, संजीव सिंह, अनिल सिंह, सुनील सिंह, राज नरायन पांडेय, जसवंत सिंह, अनूप सिंह, प्रमोद पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed