सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two bikes collided, youth injured

Basti News: दो बाइक भिड़ीं युवक घायल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided, youth injured
विज्ञापन
पैकोलिया। बभनान-हरैया मार्ग पर थाना क्षेत्र के महेशगंज तिराहे के पास सलहदीपुर गांव के सामने बाइक में पीछे से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हर्रैया नगर पंचायत के वार्ड नंबर दस रामलीला नगर निवासी घायल के भाई मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद आजम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका भाई आसिफ मंगलवार की दोपहर बभनान बाजार से बाइक से अपने घर आ रहा था। वह करीब सवा दो बजे महेशगंज तिराहे के पास सलहदीपुर गांव के सामने अज्ञात बाइक चालक ने पीछे से आकर जोरदार टक्कर मार दी।
Trending Videos

घायलावस्था में लोगों ने एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed