सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two young girls died from electrocution while collecting scrap metal.

Basti News: कबाड़ बीनने गईं दो बच्चियों की करंट से मौत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two young girls died from electrocution while collecting scrap metal.
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पचपेड़िया मोहल्ले में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज की चहारदीवारी के पीछे खाली प्लॉट में रविवार की शाम करीब 4:30 बजे कबाड़ बीनने गईं दो बच्चियों की करंट लगने से मौत हो गई। तीसरी बच्ची बाल-बाल बच गई। उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग जुट गए। आनन-फानन में बिजली आपूर्ति बंद कराई गई।
Trending Videos

कांशीराम आवास निवासी आरजू की दो बेटियां मुस्कान (14), काजल (12) और मौलवी की बेटी करिश्मा (10) एक साथ कबाड़ बीनने निकली थीं। तीनों कबाड़ बीनते-बीनते श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज की चहारदीवारी के पीछे प्लाॅट पर पहुंचीं। यहां बांस-बल्ली के सहारे बिजली के तार दौड़ाए गए हैं। इन्हीं में से एक तार टूटकर खाली प्लॉट में गिरा था। तार बीच में कटा था। खाली प्लाॅट में लोगों के घरों का गंदा पानी भी आता है। पुलिस की पूछताछ में मुस्कान ने बताया कि उनकी बहन काजल कबाड़ बीनते वक्त कटे तार की चपेट में आकर छटपटाने लगी। उसे बचाने करिश्मा गई तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और दोनों बच्चियों को बेसुध पड़ा देख। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




पुरानी बस्ती के थानेदार जयदीप दूबे ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पीड़ित परिवार से तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कोट

पुरानी बस्ती क्षेत्र में करंट लगने से दो बच्चियों की मौत हुई है। इस मामले में आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

-सत्येंद्र भूषण तिवारी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed