{"_id":"69d01023b1c6d2833b038b7d","slug":"up-board-evaluation-of-class-10th-and-12th-answer-sheets-completed-basti-news-c-207-1-bst1005-156110-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: 10वीं और 12वीं की काॅपियों का मूल्यांकन पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: 10वीं और 12वीं की काॅपियों का मूल्यांकन पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के चार केंद्रों पर यूपी बोर्ड के कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार को समाप्त हुआ। अंतिम दिन शुक्रवार को दो केंद्रों पर दिनभर मूल्यांकन कार्य किया गया। इस दौरान दोनों केंद्र पर शत-प्रतिशत कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई। इंटरमीडिएट में 1,270 कॉपियां जांची गईं जबकि हाईस्कूल में 2,350 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया।
यह उत्तर पुस्तिकाएं परिषद को हाई सिक्योरिटी के बीच भेजी जा रही है। जीजीआईसी इंटरमीडिएट की 1,270 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की शेष 2,350 कॉपियां जांची गईं। जिला विद्यालय निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि चारों केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष मूल्यांकन हो चुका है। उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षा के बीच परिषद में भेजने का प्रबंध किया जा रहा है। इसके अलावा मूल्यांकन ड्यूटी में लगे शिक्षकों के भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। संवाद
Trending Videos