{"_id":"6a6d00f41fda8e11a0008e77","slug":"zero-progress-by-31-panchayats-in-cleanliness-drive-cdo-takes-a-tough-stance-basti-news-c-207-1-bst1005-163435-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्वच्छता अभियान में 31 पंचायतों की प्रगति शून्य, सीडीओ सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्वच्छता अभियान में 31 पंचायतों की प्रगति शून्य, सीडीओ सख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिले में संचालित स्वच्छता से समृद्धि अभियान के तहत 31 ग्राम पंचायतों में कार्य की प्रगति शून्य मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सार्थक अग्रवाल ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने लापरवाही पर सचिवों और प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी देते हुए जल्द लक्ष्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वच्छता समिति की बैठक में सीडीओ ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना का कार्य अधूरा मिलने पर उन्होंने अप्रसन्नता जताई और तीन सप्ताह के भीतर इसे पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
बैठक में जिला सलाहकार, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) ने विकास खंड हर्रैया की ग्राम पंचायत सकरदहा में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना के लिए क्रेडिट लिमिट उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा। साथ ही ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन मद में प्राप्त 7.54 करोड़ रुपये की क्रेडिट लिमिट ग्राम पंचायतों को आवंटित करने की मांग की गई।
विज्ञापन
समीक्षा के दौरान बताया गया कि जुलाई 2026 में स्वच्छता से समृद्धि अभियान के अंतर्गत 31 ग्राम पंचायतों में अभियान की प्रगति शून्य रही। इस पर सीडीओ ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को निर्देश दिया कि वे स्वयं इन ग्राम पंचायतों का भ्रमण करें और निरीक्षण के फोटोग्राफ जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन को उपलब्ध कराएं।