सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A cowshed for 500 animals will be built in Chakiya for 16.5 million

Bhadohi News: 500 पशुओं को रखने के लिए चकिया में 1.65 करोड़ से बनेगी गोशाला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
A cowshed for 500 animals will be built in Chakiya for 16.5 million
चकिया में छूट्टा गोवंश पशुओ को जल्द ही मिलेगा अपना कान्हा गौशाला। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
चकिया/शिकारगंज। नगर पंचायत व ग्राम पंचायत क्षेत्र में छुट्टा पशुओं को रखने के लिए 1.65 करोड़ से नगर पंचायत में कान्हा गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। भीषमपुर ग्राम पंचायत में डीएम चंद्र मोहन गर्ग के हस्तक्षेप से जमीन उपलब्ध हो गई है। नगर पंचायत में बीते कई वर्षों से राजकीय पशु अस्पताल में एक अस्थायी पशु आश्रय स्थल चल रहा है। इस अस्थायी आश्रय में पशुओं की संख्या क्षमता से काफी अधिक हो गई थी। इसको देखते हुए चकिया नगर पंचायत में एक बड़े स्थायी पशु आश्रय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। डीएम चंद्र मोहन गर्ग के हस्तक्षेप से विकास खंड के भीषमपुर में कान्हा पशु आश्रय के लिए ग्राम सभा की लगभग एक से दो बीघा जमीन का चयन किया गया है।
Trending Videos

ग्रामसभा की बंजर जमीन गाटा संख्या 327 मि0, 0.3790 हेक्टेयर जमीन कान्हा गोशाला के लिए निर्गत की गई। इस नई गौशाला में 500 पशुओं को रखने की सुविधा होगी। चयनित भूमि पर 500 पशुओं के लिए शेड, चारा भंडारण गृह, नाली, कैटल क्रस, भूसा कैटल सेड, सर्वेंट क्वार्टर छोटा और मुख्य गेट और पेयजल व्यवस्था के लिए सबमर्सिबल पंप लगाने, बायोगैस प्लांट परिसर की बाउंड्रीवॉल आदि कार्य कराया जाएगा। कान्हा गोशाला के लिए धन स्वीकृत होने के बाद से चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम और प्रभारी ईओ विनय कुमार मिश्रा जमीन की तलाश के लिए प्रयास करते रहे। इसके लिए डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश को नगर पंचायत चकिया में कान्हा गौशाला निर्माण के लिए प्रभारी भूलेख कलेक्ट्रेट तहसीलदार नगर पंचायत प्रशासन उप जिलाधिकारी को राजस्व अभिलेख में यथा विधि दर्ज करने को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अनुसूची के स्तंभ 6 में आने वाले प्रबंधन में निहित भूमि थी जिसे आप अपने अधिकार में लेते हुए गोशाला निर्माण के लिए नगर पंचायत प्रशासन को सुपुर्द कर दिया। चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि कान्हा गौशाला निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed