ज्ञानपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके चक ने बुधवार को जिले के 31 आयुष्मान योजना के लिए सूचीबद्ध अस्पतालों को चेतावनी नोटिस जारी किया है। भदोही नगर के दो निजी अस्पताल संचालकों द्वारा योजना में लापरवाही बरते जाने की शिकायत के बाद सीएमओ ने सभी अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर दिया है। आरोप है कि दोनों अस्पताल संचालकों ने आयुष्मान लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं दिया। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम भी गठित की गई है।
सीएमओ डॉ. एसके चक ने नोटिस में संचालकों को सख्त निर्देश दिया है कि ओपीडी हाल, इनडोर स्थान पर एक बोर्ड लगाया जाए, उस पर बड़े अक्षरों में लिखा जाए कि अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के तहत किन-किन बीमारी के उपचार किए जाते हैं। ऐसे भी आयुष्मान योजना के तहत अस्पताल को सूचीबद्ध करने से पहले निरीक्षण होता है। यह निरीक्षण आयुष्मान विभाग की टीम और नोडल अधिकारी करते हैं, यदि अस्पतालों में बोर्ड नहीं लगा है ताे सूचीबद्ध कैसे किया गया या सिर्फ सूचीबद्ध होने के लिए बोर्ड लगाया गया था। भदोही नगर के दो नर्सिंग होम में शिकायत मिली थी। आरोप लगाया गया कि अस्पताल में कार्ड धारकों से इलाज के नाम पर पैसा वसूला जाता है। मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। जिसमें नोडल, डिप्टी सीएमओ शामिल हैं। सीएमओ डॉ. एसके चक का कहना है कि आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध 31 अस्पतालों को चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। कार्ड पर अस्पताल में कौन से बीमारी का उपचार होता है, उसके लिए एक बड़ा सा बोर्ड लगाने तथा उस पर बड़े अक्षरों में बीमारी अंकित करने को कहा गया है।
कमेंट
कमेंट X