सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Accused of stealing from the temple for 30 hours on March 20 arrested

Bhadohi News: 20 मार्च को मंदिर से 30 घंटे चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing from the temple for 30 hours on March 20 arrested
मंन्दिर से घंटा चोरी का पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
भदोही (औराई)। पुलिस ने पहलवान वीर मंदिर से 30 घंटे चोरी करने वाले आरोपी सर्वेश गिरी निवासी उपरौठ को उगापुर हवाई पट्टी से गिरफ्तार किया है। आरोपी के दो साथी प्रद्युम गिरी और धर्मेंद्र निवासी उपरौठ मौका देखकर भाग गए। पुलिस ने आरोपी के पास से 18 पीतल का घंटा बरामद किया है। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि तीनों ने मिलकर 20 मार्च की रात को पहलवान बीर मंदिर से छोटे-बड़े 30 पीतल का घंटे चोरी किया था। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करके जांच में जुटी थी। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि मंदिर से घंटा चोरी करने वाले आरोपी गांव के ही धर्मेंद्र को बेचने की फिराक में है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड को तलाशा जा रहा है। सभी आरोपी इन दिनों जिले के अलग-अलग गांवों के मंदिरों से घंटों की चोरी करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article