ज्ञानपुर। प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर विकास भवन में आयोजित नौ दिवसीय प्रदर्शनी में सोमवार को जल जीवन मिशन से संबंधित गतिविधियों के बारे में बताया गया।
जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, जनपदीय जल विश्लेषण प्रयोगशाला और उत्तर प्रदेश जल निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शनी कार्यशाला में जल आपूर्ति योजनाओं, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता और ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन विस्तार जैसे विषयों के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि लोगों के घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की दिशा में जल जीवन मिशन की एक अहम योजना साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य तेजी से पूरा किया जा रहा है।
इससे ग्रामीण जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।
वहीं, योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया। इस दौरान लोगों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।