सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi weather: Temperature reaches 44 degrees Celsius, heat wave red alert

Bhadohi News: भदोही का मौसमः पारा 44 डिग्री सेल्सियस, लू का रेड अलर्ट

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi weather: Temperature reaches 44 degrees Celsius, heat wave red alert
ज्ञानपुर नगर में धूप से बचने के लिए चेहरा ढंककर जाती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्म हवाएं जहां शरीर को झुलसा रहीं हैं, वहीं तेज धूप से लोगों को आंखें खोलना मुश्किल हो रहा है। लू के अलर्ट के बीच रविवार को मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को बेहद सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।

रविवार सुबह आठ बजे से ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। दोपहर होते-होते अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार से नौतपा शुरू हो रहा है, जो दो जून तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक गर्म हवाओं से राहत नहीं मिली। बीते चार दिनों से तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इसके चलते शहर से लेकर गांव तक दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोगों को बाहर धूप और घरों के भीतर उमस परेशान कर रही है। इस बीच बिजली की आवाजाही ने भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

रविवार को सुबह से ही तेज धूप रही और दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ती गई। दोपहर एक से तीन बजे के बीच तापमान 44 डिग्री पर स्थिर रहा। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट आई, लेकिन गर्मी और लू का असर बना रहा। शाम पांच बजे तक तेज धूप और सात बजे तक गर्म हवाएं चलती रहीं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजित चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तर-पूर्व दिशा से आने वाली गर्म हवाओं के कारण तापमान बढ़ रहा है। अगले 24 से 48 घंटे विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। रविवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article