{"_id":"6ad5261bdd8e9a75f206bc1d","slug":"board-exam-model-paper-released-assess-your-preparation-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-150234-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बोर्ड परीक्षा का मॉडल पेपर जारी, परखें अपनी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बोर्ड परीक्षा का मॉडल पेपर जारी, परखें अपनी तैयारी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने सभी विषयों के मॉडल पेपर अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दी है। विद्यार्थी मॉडल पेपर डाउनलोड कर निर्धारित समय में हल करके अपनी तैयारियाें का आकलन कर सकते हैं। इससे प्रश्नों के स्वरूप और कमजोर विषयों व टॉपिक की पहचान करने में मदद मिलेगी।
विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आलोक तिवारी ने बताया कि मॉडल पेपर परीक्षा की तरह हल करने से समय प्रबंधन और कमजोर विषयों की तैयारी सुधारने में मदद मिलेगी। प्रश्नपत्र हल करने के बाद विद्यार्थी उत्तरों का मूल्यांकन कर कठिन सवालों का दोबारा अभ्यास करें।
उधर, यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। विद्यालयों की सुविधाओं और भौतिक सत्यापन के आधार पर अनंतिम सूची तैयार की जा रही है। 21 अक्तूबर को सूची जिला केंद्र निर्धारण समितियों के सामने सार्वजनिक समीक्षा के लिए रखी जाएगी। परीक्षा केंद्र बनने के अयोग्य और मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई वाले विद्यालयों की अलग सूची 23 अक्तूबर को परिषद की वेबसाइट और जिला विद्यालय निरीक्षक के पोर्टल पर प्रदर्शित होगी। परीक्षा केंद्र निर्धारण या छात्र आवंटन संबंधी आपत्तियां 28 अक्तूबर तक ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकेंगी।