फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The Minister of State sought blessings by performing the worship of 501 young girls.

Bhadohi News: राज्यमंत्री ने 501 कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद

Mon, 19 Oct 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The Minister of State sought blessings by performing the worship of 501 young girls.
बड़वापुर कथा में कन्या पूजन करते राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु। स्रोत आयोजक
ज्ञानपुर। क्षेत्र के बड़वापुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय दुर्गा पूजनोत्सव और श्रीराम कथा में रविवार को 501 कन्याओं के पूजन का अनुष्ठान हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु के साथ मुख्य यजमान उत्कर्ष त्रिपाठी ने कन्याओं का विधिवत अनुष्ठान व पूजन कर भोग लगाया। इसके उपरांत सभी कन्याओं को उपहार देकर विदा किया।
विज्ञापन

इसके पहले श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज ने लोगों को श्रीराम कथा का रसपान कराया। कहा कि प्रभु श्रीराम ने दशहरा पर रावण का वध कर धर्म की स्थापना की। दशहरा पर्व सनातन धर्म के उत्सव का प्रतीक है। कहा कि रावण अहंकार प्रतीक है। अगर हम अपने अंदर के अहंकार का वध कर दें तो हर व्यक्ति के अंदर राम समाहित हैं। संचालन शिवम शुक्ला ने किया। इस दौरान डॉ. राजेन्द्र दुबे राजन, पालिका अध्यक्ष गोपीगंज जितेन्द्र गुप्ता, कृष्ण कुमार खटाई, अरुण मिश्रा, जेपी पांडेय, राजा तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed