फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Deliberated on how to make the conference scheduled for November 1 in Varanasi a success.

Bhadohi News: एक नवंबर को वाराणसी में होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने पर किया मंथन

Mon, 19 Oct 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Deliberated on how to make the conference scheduled for November 1 in Varanasi a success.
जदयू की बैठक में वाराणसी सम्मेलन के बारे में विचार करते पार्टी कार्यकर्ता। स्रोत- पार्टी - फोटो : जू
भदोही। जनता दल (यू) की जिला इकाई की बैठक रविवार को नगर के श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल कॉलेज परिसर में हुई। इसमें संगठनात्मक विस्तार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने के अलावा वाराणसी में एक नवंबर को होने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन की सफलता के लिए मंथन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश राय ने संगठन के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में नमन दुबे, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में अरविंद बिंद, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में शैलेंद्र राय को जिम्मेदारी सौंपी। वहीं जिला उपाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार दुबे और डॉ. विजय सरोज का मनोनयन किया, जबकि बशीर अहमद उर्फ पट्टर को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक में एक नवंबर को वाराणसी के कोरौता में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन में यूपी विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया जाएगा। बैठक में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रामेश्वर प्रसाद राय, परवेज हसन सीबू, संदीप कनौजिया, अबरार अहमद, देवी प्रसाद गुप्ता, नैरंग आलम खान, मेराज अहमद, बबलू अंसारी, रामदास बिंद, दिलीप यादव, शाह आलम अंसारी, अंकुश दूबे, अजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed