फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women continued dancing to devotional songs late into the night at the Dandiya night.

Bhadohi News: डांडिया नाइट में भक्ति गीतों पर देर रात नृत्य करती रहीं महिलाएं

Mon, 19 Oct 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Women continued dancing to devotional songs late into the night at the Dandiya night.
गोपीगंज नगर में डांडिया में जुटी महिलाएं। संवाद
गोपीगंज। नगर के सदर मोहाल स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र के अवसर डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। देर शाम महिलाओं ने मंदिर परिसर में भजन कीर्तन और डांडिया नृत्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर परिसर दुर्गा माता के भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत झालरों और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। माता रानी का विशेष शृंगार भी किया गया। देर शाम महिलाओं ने मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन किया। भजन कीर्तन के बाद भारी संख्या में मौजूद महिलाओं ने रंग-बिरंगे वस्त्र पहनकर खूब डांडिया नृत्य किया। डांडिया नृत्य कार्यक्रम देर शाम तक चला, जिसमें युवतियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

आयोजक अंजनी कौशल ने बताया कि नवरात्र के पावन दिन में इस आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। बताया कि इस वर्ष विशेष रूप से महिलाओं को जागरूक कर इकट्ठा किया गया था। संगीत कार्यक्रम संपन्न होने के बाद डांडिया नृत्य में महिलाओं ने खूब उत्साह दिखाया। महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधान पहने हुए थे। उन्होंने भक्ति संगीत पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान धनेश प्रसाद, माला मोदनवाल, अनीता देवी कौशल, गुड़िया देवी सोनी, कृष्ण उमर, कंचन उमर, मुस्कान गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed