फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dilapidated electricity pole replaced following DM's directive

Bhadohi News: डीएम के निर्देश के बाद बदला गया जर्जर बिजली का पोल

Mon, 19 Oct 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated electricity pole replaced following DM's directive
गोपीगंज। नगर के मिर्जापुर रोड सिनेमा हॉल तिराहे के पास लगा जर्जर बिजली का पोल रविवार को डीएम के निर्देश के बाद बदल दिया गया। इस कार्य के दौरान कस्बे में लगभग पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक टिंकू मिश्र, मनोज कुमार ने बताया कि कई बार विद्युत विभाग को जानकारी देकर जर्जर पोल बदलवाने की मांग की गई, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण इसे बदला नहीं जा सका था। आगामी मेला के मद्देनजर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पुलिस चौकी में बैठक हुई। इस बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने एक बार फिर जर्जर पोल बदलने की मांग उठाई। इसके बाद जिलाधिकारी ने बिजली निगम के जिम्मेदारों को फटकार लगाई। रविवार को दोपहर में बिजली निगम के कर्मचारियों ने पोल बदलने का काम शुरू किया। अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि जर्जर पोल को बदलकर नया लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed