फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Body of middle-aged man found near Bhakoda railway crossing; police investigating

Bhadohi News: भकोड़ा रेलवे फाटक के पास मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 15 Aug 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Body of middle-aged man found near Bhakoda railway crossing; police investigating
चौरी। थाना क्षेत्र के भकोड़ा रेलवे फाटक के पास बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल से शव उठा ले आए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पीएम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की सुबह लोगों को सूचना मिली कि किसी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। मौके पर पहुंचे लोगों ने मृतक की पहचान भकोड़ा निवासी शिवलाल (52) के रूप में हुई। परिजनों को सूचना मिली तो वे भी मौके पर पहुंचे और क्षत-विक्षत शव देख रोने लगे और शव घर लेकर चले आए।
विज्ञापन

परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव के अंतिम संस्कार के लिए निकल गए। इस बीच लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। परिजन शव को लेकर गांव के बाहर निकलने वाले ही थे कि पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। थाना अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत रवाना हुई। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घर में कोई बात हुृई थी कि नहीं, इसको लेकर परिजन कुछ नहीं बता रहे हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed