{"_id":"6a4f48fe83726cbd24029408","slug":"dispute-over-no-ball-attacked-with-bat-teenager-dies-in-bhadohi-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: क्रिकेट खेलने के दौरान खूनी विवाद, एक छात्र ने दूसरे पर बैट से किया हमला; मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: क्रिकेट खेलने के दौरान खूनी विवाद, एक छात्र ने दूसरे पर बैट से किया हमला; मौत
Thu, 09 Jul 2026 12:43 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:43 PM IST
सार
Bhadohi News: भदोही जिले में नो बॉल को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र पर बैट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मृतक छात्र की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bhadohi News: भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए मामूली विवाद ने एक छात्र की जान ले ली। नो-बॉल को लेकर हुए विवाद में 14 वर्षीय छात्र ने 12 वर्षीय छात्र आदित्य गौतम पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। जिसके सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
गांव में दो नाबालिग छात्र क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान नो-बॉल को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर कक्षा आठ के छात्र ने कक्षा चार के छात्र आदित्य गौतम पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया।
विज्ञापन
बैट लगने से छात्र के सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी नाबालिग है, उसे नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद उसे बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।