फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drain work worth Rs 46 lakh is being done in another ward without tende

Bhadohi News: बिना निविदा के दूसरे वार्ड में करा रहे 46 लाख की नाली का काम

Thu, 09 Jul 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Drain work worth Rs 46 lakh is being done in another ward without tende
ज्ञानपुर नगर के गिरधरपुर रोड़ पर हो रहा नाली निर्माण कार्य। संवाद
ज्ञानपुर। नगर पंचायत में वार्ड नंबर तीन व चार में स्वीकृत कार्यों को बिना निविदा या प्रस्ताव के ही दूसरे वार्डों में कराया जा रहा है। करीब 46 लाख 24 हजार 844 रुपये की स्वीकृत दो नालियों को उनके नियत स्थान पर न कराकर उसे दूसरे वार्डों में कराया जा रहा है। मामले में शिकायत के बाद एसडीएम वित्त व राजस्व शिवांगी शुक्ला ने जांच बैठा दी है। नगर पंचायत में पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में वार्ड नंबर 3 में रामदीन चौरसिया के मकान से ज्ञानपुर भदोही मुख्य मार्ग पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास तक नाली का कार्य प्रस्तावित था। इस कार्य के लिए 25 लाख 22 हजार 642 रुपये की निविदा जारी हुई थी। इसी तरह वार्ड नंबर 4 में शीतल पाल तिराहा से जेलर आवास तक नाली का कार्य 21 लाख 2 हजार 202 रुपये की लागत से होना था।
विज्ञापन

इसके लिए बकायदा निविदा जारी की गई थी। नगर के दोनों वार्डों के कार्य को ज्ञानपुर-भदोही चौड़ीकरण कार्य के कारण नहीं कराया गया। इसके बाद नगर पंचायत के द्वारा बिना निविदा के कार्य के ही वार्ड नंबर तीन के काम को वार्ड नंबर 1 में के.पी. मिश्रा के मकान से मुख्य सड़क तक कराया जा रहा है, जबकि यहां सात माह पहले ही पाइपलाइन के माध्यम से काम कराया गया था। अब उसे ध्वस्त कर नया कार्य बिना निविदा के कराया जा रहा है। इसी तरह वार्ड नंबर चार के काम को पुरानी बाजार कोतवाली के सामने से पुलिया तक नाला निर्माण कार्य मैनुअल तरीके से कराया जा रहा है। दोनों मामलों में शिकायत के बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

काम की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल
शिकायतकर्ता नगर पंचायत के नामित सभासद रत्नेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि दोनों काम ज्ञानपुर-भदोही मुख्य मार्ग पर होने थे, लेकिन उसे वहां न कराकर दूसरी जगह कराया जा रहा है। इसके लिए न तो कोई निविदा निकाली गई है और न ही कोई प्रस्ताव तैयार किया गया है। बताया कि जो काम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों कार्याों शिकायत मिली है। जिसमें निविदा संबंधी व गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़ा किया गया है। प्रकरण में जांच एसडीएम ज्ञानपुर को साैंपी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। - शुभांगी शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed