सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Education is the strong medium for building a better society and country: BSA

शिक्षा ही बेहतर समाज और देश निर्माण का मजबूत माध्यम : बीएसए

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Education is the strong medium for building a better society and country: BSA
मेधावी छात्रा को सम्मानित करते बीएसए। संवाद - फोटो : सिरसिया ​स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए जुटी भीड़।
विज्ञापन
कौलापुर। डीघ ब्लॉक के बेरासपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को सेस्को संस्था की ओर से ऑपरेशन नया जीवन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने मेधावियों को सम्मानित करके उनका हौसला बढ़ाया। बीएसए ने कहा कि शिक्षा ही बेहतर समाज और देश निर्माण का सबसे मजबूत माध्यम है। अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि यदि माता-पिता और शिक्षक स्वयं अनुशासित रहेंगे, तो बच्चों को अलग से समझाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कहा कि प्रतिदिन प्रार्थना के बाद बच्चों को महापुरुषों के जीवन और देश की उपलब्धियों की जानकारी दी जानी चाहिए। वर्तमान में सरकारी विद्यालयों में आधुनिक संसाधनों और तकनीक के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। सेस्को संस्था के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने बताया कि संस्था ने ऑपरेशन नया जीवन के तहत मुसहर समाज के सात बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराया है। बच्चों की शिक्षा को लेकर संस्था लगातार प्रयत्नशील है। इस मौके पर फूलचंद तिवारी, पवन तिवारी, रजनीश दुबे, महेंद्र दुबे, सतीश कुमार, नरेंद्र कुमार आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed