सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Electricity did not come even on the seventh day, Gyanpur road was blocked by placing a rope.

Bhadohi News: सातवें दिन भी नहीं आई बिजली, ज्ञानपुर मार्ग पर रस्सी लगाकर किया चक्काजाम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Electricity did not come even on the seventh day, Gyanpur road was blocked by placing a rope.
विज्ञापन
13 मई को आंधी के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी है। 50 से अधिक गांवों में सातवें दिन भी बिजली नहीं आई। जिन क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल हो गई वहां भी अघोषित कटौती ने मुश्किल बढ़ा दी है। अभोली की कई बस्तियों में अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
Trending Videos

शिकायत के बाद भी सुधार न होने पर ग्रामीण मंगलवार को उग्र हो गए। ज्ञानपुर- दुर्गागंज मार्ग पर रस्सी लगाकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम से कहासुनी हुई। इससे करीब आधे घंटे तक मार्ग पर आवागमन को लेकर परेशानी हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस विरोध करने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावदी दी कि जल्द ही आपूर्ति नहीं सुधरी तो वे आंदोलन करेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान राकेश कुमार, करण कुमार गौतम, नीरज, विशाल, अर्जुन कुमार, कन्हैयालाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed