सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Troubled by the occupation of ancestral land, a young man climbed a mobile tower.

Bhadohi News: पुश्तैनी जमीन पर कब्जे से परेशान युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the occupation of ancestral land, a young man climbed a mobile tower.
विज्ञापन
क्षेत्र के गौरा गांव स्थित सराय कंसराय स्टेशन रोड पर मंगलवार को रास्ते के विवाद से परेशान बृजेश कुमार गौतम (22) मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसका आरोप है कि उसकी पुश्तैनी जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं।
Trending Videos

शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। तीन घंटे बाद पुलिस के समझाने के बाद वह नीचे उतरा। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। गौरा गांव निवासी इंद्रमणि गौतम ने बताया कि बेटा बृजेश कुमार गौतम सुबह पांच बजे गांव के पास लगे मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने उसे घर में नहीं देखा तो उसकी खोजबीन की। पता चला कि वह मोबाइल टॉवर पर चढ़ा है। वह टॉवर पर काफी ऊंचाई पर बैठा हुआ था। आरोप लगाया कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर कुछ लोग रास्ता नहीं बनाने दे रहे रहे हैं। इस संबंध में कई बार राजस्व विभाग से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

युवक के टॉवर पर चढ़ने की सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, नायाब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव व राजस्व निरीक्षक सुरेश कुमार माैके पर पहुंच गए।
नायाब तहसीलदार विजय ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई है। समाधान दिवस में युवक की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed