सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fourth rank obtained in the state, yet less than 10 enrollments in 45 schools

Bhadohi News: जनगणना के पहले चरण में मकानों का होगा सूचीकरण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Fourth rank obtained in the state, yet less than 10 enrollments in 45 schools
सेंट थामस स्कूल में जनगणना का प्र​शिक्षण लेते प्रगणक। स्रोत: सूचना विभाग - फोटो : बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग।
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीएम शैलेष कुमार ने सोमवार को सेंट थॉमस स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। कहा कि प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो प्रतिभागी एक बार नहीं बल्कि जब तक पूरी तरह समझ न जाएं तब तक जनगणना से संबंधित प्रश्न पूछ सकते हैं।
Trending Videos

इससे भविष्य में कोई दिक्कत न हो। डीएम ने कहा कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना 22 मई से 20 जून तक की जाएगी। जनगणना को सुगम और त्रुटिहीन बनाने के लिए जनगणना निदेशालय से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर संयुक्त रूप से दो बैचों में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन फील्ड ट्रेनर्स को पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि पहली बार जनगणना डिजिटल एप से की जाएगी। एचएलओ एप के माध्यम से डिजिटल जनगणना करने के बारे में बताया गया। डिजिटल एप के माध्यम से रियल टाइम डाटा सर्वर पर उपलब्ध हो जाएगा।
पहली बार नागरिक अपनी स्वगणना पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। स्वगणना सात से 21 मई तक पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रत्येक आवंटित क्षेत्र/हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में भौतिक रूप से भ्रमण करके नजरी नक्शा तैयार करना अनिवार्य होगा।
डिजिटल प्रणाली के माध्यम से संकलित समस्त डेटा रियल-टाइम में सर्वर पर उपलब्ध रहेगा। तहसील ज्ञानपुर के नगर पालिका परिषद गोपीगंज, नगर पंचायत ज्ञानपुर, जयराजी पब्लिक स्कूल, केशव प्रसाद राल्ही पीजी कॉलेज समेत अन्य स्थानों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed