{"_id":"6a861267a9cf3b86c40a137e","slug":"goldsmith-community-neglected-despite-significant-contribution-to-the-economy-rakesh-bhadohi-news-c-191-1-gyn1002-147430-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थव्यवस्था में अहम योगदान के बाद भी स्वर्णकार समाज उपेक्षित : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्थव्यवस्था में अहम योगदान के बाद भी स्वर्णकार समाज उपेक्षित : राकेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। स्वर्णकार समाज के लोगों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। सोनार नरहरी सेना के लोगों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि उनकी मांगों को गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो संगठन के लोग प्रदेशव्यापाी आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
स्वर्णकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि स्वर्णकार समाज देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसके बावजूद समाज आज उपेक्षा का शिकार है। जिलाध्यक्ष आनंद सोनी ने कहा कि लंबे समय से समाज की समस्याओं और मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है, लेकिन अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए। मांगों में स्वर्णकला बोर्ड का गठन, साहूकार लाइसेंस, शस्त्र लाइसेंस में प्राथमिकता, मुद्रा योजना के तहत गोल्ड लोन और स्वर्णकार समाज की सुरक्षा आदि मांगें शामिल रहीं।
चेताया कि यदि 15 दिन के अंदर मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो प्रदेशव्यापी जन आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस दौरान विजय वर्मा, खुशियाल सेठ, संजय वर्मा, सत्यम सेठ, मोहित स्वर्णकार, राकेश वर्मा, लोकेश सेठ, अमन आदि मौजूद रहे।