फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The Ganga is rising by one meter daily; flood outposts in riverside areas are on alert.

Bhadohi News: रोजाना एक मीटर बढ़ रही हैं गंगा, तटवर्ती इलाकों में बाढ़ चौकियां अलर्ट

Thu, 20 Aug 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The Ganga is rising by one meter daily; flood outposts in riverside areas are on alert.
सीतामढ़ी गंगा घाट पर बढ़ रहा बाढ़ का पानी ।संवाद
सीतामढ़ी। जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रोजाना एक मीटर गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। गंगा का पानी अब पक्की सीढि़यों तक पहुंच गया है। वहीं दोनों तरफ गंगा के पाट पूरी तरह से गंगा में समा गए हैं। बीते 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में करीब एक मीटर की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार की शाम पांच बजे तक गंगा का जल स्तर 75.900 मीटर पार कर गया है। गंगा के जल स्तर में बढ़ाव को देखते हुए बाढ़ चौकियां अलर्ट कर दी गई हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते गंगा में अब बाढ़ के हालात शुरू होने लगे हैं। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने का क्रम अगर इसी तरह जारी रहा तो आने वाले दिनों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। हालांकि अभी गंगा के जलस्तर से किसी भी तरह की समस्या सामने नहीं आ रही है।
विज्ञापन

जलस्तर में औसतन रोजाना एक मीटर की बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को सीतामढ़ी स्थित केंद्रीय जल आयोग के मीटर गेज पर गंगा का जल स्तर 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था। दोनों ओर गंगा के पाट पूरी तरह से पानी में समा गए हैं। एक्सईएन नहर सुधीर कुमार पाल का कहना है कि गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। हालांकि अभी गंगा खतरे के निशान से चार मीटर दूर हैं। तटवर्ती इलाकों में हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। शाम तक गंगा का जलस्तर 75.900 मीटर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed