सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Holi is not an occasion to play with colors, it is an occasion to eliminate discrimination.

Bhadohi News: होली रंग खेलने का अवसर नहीं, भेदभाव मिटाने का है अवसर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Holi is not an occasion to play with colors, it is an occasion to eliminate discrimination.
नई बाजार में महिला जागरूक मंच के होली मिलन समारोह में सम्मानित महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
नईबाजार। विवेकानंद चौराहे के पास एक प्रतिष्ठान में महिला जागरूक मंच के बैनर तले होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। वहीं, अच्छा काम करने वाले महिलाओं को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। समारोह में गीत-संगीत, फागुनी माहौल और हंसी-मजाक के बीच महिलाओं ने होली के रंगों का आनंद लिया। संस्थान की संरक्षक संगीता खन्ना ने कहा कि होली मिलन समारोह केवल रंग खेलने का अवसर नहीं है, बल्कि यह एक-दूसरे से मिलने, आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम है। कहा कि जीवन में यदि किसी प्रकार के गिले-शिकवे रह जाते हैं तो होली का पर्व उन्हें मिटाने का सबसे अच्छा अवसर देता है। कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाना और आपसी सहयोग व सद्भाव की भावना को बढ़ाना है।
Trending Videos

हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि हम एक-दूसरे से जुड़े रहें और जरूरत के समय एक-दूसरे के साथ खड़े रहें।
इस मौके पर पूनम मौर्या, सुनीता यादव, अर्चना गुप्ता, सीमा खत्री, पूनम खत्री, अलका बरनवाल, मीरा बरनवाल, निर्मला गुप्ता, जागृति मौर्य, प्रियम गुप्ता, दीपाली आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed