सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SP Womens Assembly expressed anger over the cylinder shortage, sent bangles

Bhadohi News: सपा महिला सभा ने सिलिंडर किल्लत पर जताया आक्रोश, भेजी चूड़ियां

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
SP Womens Assembly expressed anger over the cylinder shortage, sent bangles
जिला मुख्यालय पर गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन करती सपा महिला सभा की पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
ज्ञानपुर।
Trending Videos

समाजवादी पार्टी की महिला सभा की नेताओं ने बुधवार को मुख्यालय पहुंचकर सिलिंडर संकट पर आक्रोश जताया। महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर और चूड़िया लेकर नारेबाजी की। वहीं, सरकार पर सिलिंडर संकट को कम न करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित पत्र डीएम को सौंपा। महिला नेताओं ने पीएम व सीएम को लाल चूड़ियां भी भेजी। महिला सभा की प्रदेश महासचिव रिता प्रजापति व जिला महासचिव प्रर्मिला यादव के संयुक्त नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर पहुंची महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। सपा नेत्री अंजनी सरोज ने कहा कि पूरे भारत में खासकर उत्तर प्रदेश में विगत कई दिनों से गैस सिलिंडर की भारी किल्लत है। इससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सिलिंडर रसोई की सबसे प्रमुख चीज है। इससे सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को हो रही है। कहा कि पहले नोट बंदी, कमरतोड़ महंगाई और फिर इस परेशानी से महिलाओं की जिंदगी बदत्तर होती जा रही है। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है, हास्यप्रद और आम जनता एवं महिलाओं के जख्म पर नमक छिड़कने के समान है। मांग किया कि सिलिंडर की किल्लत से निजात दिलाया जाए और जनता से झूठ बोलकर भ्रमित करने वाली डबल इंजन सरकार को बर्खास्त किया जाए। इस मौके पर कंचन सोनकर, अंकित राजपूत, राजेंद्र दुबे, किरन, सरोज, सुशीला गोड़, शिवरानी, राजकुमारी, धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed