सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Indian knowledge tradition has been prosperous since ancient times: Prof. Shashi

आदि काल से ही समृद्ध रही है भारतीय ज्ञान परंपरा : प्रो. शशि

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Indian knowledge tradition has been prosperous since ancient times: Prof. Shashi
केएनपीजी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में बैठे मुख्य अतिथि और अन्यलोग। स्रोत काॅलेज - फोटो : Samvad
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज की संयुक्त निदेशक प्रो. शशि कपूर ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा आदि काल से समृद्ध रही है। पुराणों से लेकर नालंदा विश्वविद्यालय की एक प्राचीन शृंखला रही है। आज भारतीय ज्ञान परंपरा को एक बार फिर से सहेजने का अवसर है। इसमें शिक्षा प्रणाली की एक अहम भूमिका है। वे बुधवार को काशी नरेश विश्वविद्यालय व हिंदुस्तानी अकादमी उप्र प्रयागराज की ओर से आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा एवं उसकी जीवंत प्रणालियों की वर्तमान प्रासंगिकताओं पर अपने सारगर्भित विचार रखे। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. रमेश चंद्र यादव ने भी भारतीय ज्ञान परंपरा पर अपने विचार रखे। वहीं, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी झांसी डॉ. सुशील बाबू, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं प्राचीन इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. आलोक प्रसाद, मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर के कुलसचिव राम नारायण वर्मा, राजकीय महाविद्यालय बहराइच के प्राचार्य प्रो. शाहिद परवेज, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद शंकर चौधरी समेत अन्य ने अपने विचार साझा किए। इस मौके पर प्रो. रीना सिंह, प्रो. माया यादव, प्रो. संतोष सिंह, प्रो. सत्यनारायण वर्मा, प्रो. अरुण कुशवाहा, प्रो. नीतू सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. चंद्रभान यादव आदि रहे। आयोजन सचिव डॉ. मनोज सिंह यादव ने सभी का आभार जताया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed