सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP workers are the foundation of the organization: Bhaskar

भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन के आधार : भास्कर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
BJP workers are the foundation of the organization: Bhaskar
पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियांन पर चकवा में बोलते नागेंद्र​ सिंह। स्रोत संगठन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत बुधवार को आरएसडी विद्यालय चकवा में जगन्नाथपुर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों के बारे में बताया और पूरी कर्मठता के साथ पार्टी के प्रति काम करने की नसीहत दी। औराई भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन का आधार है। एक कार्यकर्ता की बदौलत ही पार्टी अलग-अलग चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। भाजपा हमेशा से कार्यकर्ता समर्पित पार्टी रही है। कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा के साथ निभाए। इससे आने वाले समय में पार्टी अपनी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सफल रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम मिश्र और जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धन राय ने सोशल मीडिया, सरल एप, नमो एप इत्यादि विषयों पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर शिव सागर मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, संतोष पांडेय, नागेंद्र सिंह, सुषमा मालवी, मनीषा आदि रहीं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed