सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   In four days, the minimum temperature dropped by 2.5 degrees, with a shivering feeling from night to dawn

Bhadohi News: चार दिन में न्यूनतम पारा 2.5 डिग्री कम हुआ, रात से भोर तक सिहरन का अहसास

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
In four days, the minimum temperature dropped by 2.5 degrees, with a shivering feeling from night to dawn
भिदिउरा में धुप निकलने पर सुखने के लिए फैलाई गई चना की भीगी फसल । संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले में शुक्रवार को हुई बारिश के कारण बीते चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। तापमान कम होने से रात से भोर तक सिहरन का अहसास फिर से होने लगा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। बारिश और बूंदाबांदी नहीं होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। बेजवां स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शुक्रवार को बारिश होने से रात में ठंड बढ़ गई है। 18 मार्च को न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया था। 22 मार्च को ढ़ाई डिग्री कमी के साथ न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश होने से हवाओं में नमी है।
Trending Videos

बदले मौसम में डॉक्टरों की सलाह
- रात में गर्मी लगने पर पंखा, कूलर न चलाएं
- ठंड से बचने के लिए बच्चों को कंबल ओढ़ाएं
- रात में सोने से पहले और सुबह उठने के बाद गर्म पानी पीएं
- ज्यादा खांसी आने और सांस लेने में तकलीफ होने पर गर्म पानी का भाप लें
ये सलाह जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. प्रदीप यादव ने दी है।

सरसों की फसल सूखाने में जुटे रहे किसान
बारिश के कारण जिन किसानों की कटी हुई सरसों की फसल भीग गई थी। वह रविवार को खेत में फसल सूखाने में जुटे रहे। कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि भीगी हुई फसल को सूखाकर किसान जल्द मड़ाई कर लें। नहीं तो दाने काले पड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed