{"_id":"69a097f8fde0c492980eb839","slug":"labor-ward-ready-in-100-bed-hospital-14-nurses-deployed-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-139563-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सौ शय्या अस्पताल में लेबर कक्ष तैयार, 14 नर्सों की हुई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सौ शय्या अस्पताल में लेबर कक्ष तैयार, 14 नर्सों की हुई तैनाती
सौ शय्या अस्पताल में बन लेबर कक्ष। संवाद
- फोटो : ट्रक की टक्कर के बाद पलटी ट्राली।
Link Copied
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल में धीरे-धीरे स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होने लगा है। यहां प्रसव सेवा की सुविधा शुरू हो गई है। प्रसव पीड़ता के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें दूर के अस्पतालों का चक्कर लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। ओपीडी भवन के भूतल मंजिला पर एक कक्ष में अभी प्रसव सेवा शुरू हुई है। सिर्फ नार्मल प्रसव कराए जाएंगे। सिजेरियन मरीज को जिला अस्पताल भेजा जाएगा। यहां 14 नर्सों की तैनाती है। जिनकी दो-दो नर्सों की ड्यूटी 24 घंटे प्रसव कराने के लिए रोस्टर वाइज लगाई गई है। अस्पताल में रोजाना 400 से 500 की ओपीडी होती है, जिन्हें जांच पड़ताल करके चिकित्सक दवा देते हैं। ज्यादातर यहां मौसमी बीमारी के मरीज आते हैं। प्रसव सेवा शुरू होने के बाद अब मरीजों की संख्या में और वृद्धि होगी। इससे मुख्यालय के सरपतहां, लखनों, कसियापुर, नंदापुर, कावल, गडेरियापुर आदि सहित दर्जनों गांव के प्रसव पीड़िता को जिला अस्पताल जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। उन्हें मुख्यालय पर ही बेहतर उपचार उपलब्ध होगा। यहां महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। ऑपरेशन की जरुरत पड़ने पर मरीज को रेफर किया जाएगा। परिसर में टीबी अस्पताल, डायलिसिस सेंटर, बर्न यूनिट, डिजिटल एक्सरे, सिटी स्कैन आदि सुविधा है। यहां रोजाना एक हजार से 1200 मरीज, तीमारदारों की भीड़ होती है। चार महीने से इमरजेंसी मेडिलक असफर (ईएमओ) तैनात किए गए है। डॉक्टरों को ड्यूटी में और सहूलियत हो गई है।
Trending Videos
हाल ही में प्रसव सेवा शुरू किया गया है। दो-दो सिस्टर की ड्यूटी रोस्टर वाइज लगाई गई है। नार्मल प्रसव होगा, ऑपरेशन की जरूरत पड़ने पर मरीज को जिला अस्पताल भेजा जाएगा। - डॉ. सुनील कुमार पासवान, सीएमएस 10 बेड़ सरपतहां
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।