सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Milk tanker overturned into canal after hitting a bike, four injured

Bhadohi News: बाइक को टक्कर मारने के बाद नहर में पलटा दूध भरा टैंकर, चार घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Milk tanker overturned into canal after hitting a bike, four injured
उगापुर नहर में पलटा दुध लदा कंटेनर। संवाद
विज्ञापन
औराई। उगापुर नहर के पास बृहस्पतिवार को दोपहर में दूध भरा टैंकर बाइक को टक्कर मारते हुए पुलिया तोड़कर नहर में पलट गया। इसमें बाइक सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। इस कारण एक घंटे तक जाम लगा रहा। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी औराई पहुंचाया गया। भदोही-मिर्जापुर मार्ग पर उगापुर नहर के पास औराई की ओर जा रहा एक टैंकर सड़क पर जा रही बाइक को टक्कर मार ज्ञानपुर रजवाहा में पलट गया। इससे बाइक पर सवार गोलू (28), कोमल (23), पारो (26) एवं आशीष घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी को औराई सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया। टैंकर पलटने की आवाज सुनकर किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में रजईपुर निवासी आशीष जो दुकान खोलने जा रहा था, गंभीर रूप से घायल हुआ है। सीएचसी के डॉक्टरों ने बताया कि उसका पैर फ्रैक्चर हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि टैंकर चालक नशे में था। घटना के बाद टैंकर चालक भाग गया। शाम को क्रेन से टैंकर को बाहर निकालकर पुलिस थाने लेकर गई। सीओ औराई राजीव सिंह ने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed